Saturday 25 January 2014

26 जनवरी


 अमर रहे गणतंत्र हमारा....


देश के जुझारू क्रांतिकारियों, देशभक्ति से ओतप्रोत लोगों की अथाह मेहनत व बलिदान के बाद भारत 15 अगस्त सन् 1947 को आजाद हो सका। आजादी के बाद देश को सुचारू ढंग से चलाने के लिए संविधान निर्माण की जरूरत महसूस की गई। संविधान निर्माण के लिए 211 विशेषज्ञों की समिति का गठन किया गया, और इस समिति का अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर को बनाया गया। संविधान निर्माण में दो साल ग्यारह महीने और 18 दिनों का वक्त लगा।
 
भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसके निर्माण के बाद कई संशोधन भी किए गए। संविधान में भारतीयों के 6 मूल अधिकारों को भी सम्मिलित किया गया है, इनमें समानता का अधिकार, स्वंतत्रता का अधिकार, शोषण के विरोध में आवाज उठाने का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक-शैक्षणिक अधिकार और संवैधानिक उपचारों का अधिकार प्रमुख हैं।
देश के आजादी के बाद आज ही के दिन 26 जनवरी सन् 195० को अधिकारिक तौर पर संविधान को लागू किया गया। तब से 26 जनवरी को पूरे भारतवासी हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इस बार देश 65वें गणतंत्र दिवस खुशियां मना रहा है।

देश-दुनिया में 26 जनवरी

26 जनवरी हिंदुस्तान की आजादी से पहले भी देश के लिए एक अहम दिन था। इस दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में सन् 193० को पहली बार तिरंगे झंडे को फहराया था। इस दिन को स्वराज दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा और इस दिन को स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर याद किए जाने की घोषण की गई।
26 जनवरी 195० को संविधान के लागू होने के साथ सबसे पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
26 जनवरी 1788 को आस्ट्रिेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना।
26 जनवरी 19०5 को दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, क्यूलियन दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में मिला। इसका वजन 31०6 कैरेट था।
26 जनवरी 1924- सेंट पीट्सबर्ग का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
26 जनवरी 193०- भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
26 जनवरी 1931 सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किए गए।

26 जनवरी वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय का नाम सर्वोच्च न्यायालय कर दिया गया
26 जनवरी 195०-भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ। साथ ही उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
26 जनवरी 1972- युध्द में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान योति स्थापित।
26 जनवरी 1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत.. शुरू।
26 जनवरी 1982- पर्यटकों को शाही रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस आन व्हील्स सेवा शुरू की।




 

No comments:

Post a Comment

मुल्क