Saturday 9 September 2017

खूबसरती में भारत का नंबर कौन सा यहां जानिए

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में भारत

जैसलमेर में शानदार इतिहास की गवाही देता मोहनगढ़ का किला

भारत को खूबसूरती का राजा माना जाता है। यहीं जन्नत यानी कश्मीर है। इसीलिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर के श्रीनगर की खूबसूरत घाटियां, चमकती हुई झीलें, ऊंचे पहाड़ और सुंदर दृश्य देखने लायक हैं। यहां डल झील में शिकारे पर घूमना किसी जन्नत जैसा अहसास देता है। दुनिया भर के देशों में खूबसूरती के मामले में भारत 13वें नंबर पर है। 

ब्रिटेन की फेमस ट्रैवल गाइड मैगजीन ‘रफ गाइड’ ने 20 सबसे खूबसूरत देशों की लिस्ट जारी की है। स्विट्जरलैंड और फिनलैंड जैसे यूरोपियन देशों को पीछे छोड़ते हुए इंडिया ने 13वां नंबर हासिल किया है। मैगजीन में इंडिया को अपने कल्चर की वजह से ‘दुनिया का खूबसूरत देश बताया गया है।’ मैग्जीन ने पाठकों के वोटों के आधार पर यह रेटिंग दी है। मैगजीन ने रीडर्स को हिस्टॉरिकल और नेचुरल ब्यूटी वाले देशों के आधार पर वोटिंग का ऑप्शन दिया था। टॉप-20 ब्यूटिफुल कंट्रीज में सिर्फ तीन एशियाई देशों को जगह मिली है, जिसमें 6वें पर इंडोनेशिया और 20वें नंबर पर वियतनाम शामिल है।

स्कॉटलैंड को पहला, कनाडा को दूसरा और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर
स्कॉटलैंड को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं, कनाडा और न्यूजीलैंड सेकेंड और थर्ड नं. पर हैं। जबिक टॉप-20 की लिस्ट में इंग्लैंड 7वें और वेल्स 10वें नंबर पर है। ‘विजिट स्कॉटलैंड’ के चीफ एग्जीक्यूटिव मैल्कम रफहेड के मुताबिक, देश को ट्रैवल मैगजीन में पहला नंबर मिलना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। क्योंकि, यहां की नेचुरल और हिस्टॉरिकल ब्यूटी ट्रेवलर्स को हमेशा से पसंद आती रही है। स्कॉटलैंड की ‘ग्लेन को’ साइट विजिटर्स की सबसे पसंदीदा जगह है। ये वोल्कैनिक साइट (ज्वालामुखी) साइंटिफिक रिसर्च के लिए भी चर्चा में बनी रहती है। इसके अलावा राजधानी एडि्नबरा का हिस्टॉरिकल मोन्यूमेंट ‘एडि्नबरा कैसल’ भी लोगों के बीच काफी फेमस है। कनाडा को दूसरा और न्यूजीलैंड को तीसरा स्थान मिला है। 


भारत में कई ऐसे स्थान, शहर हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। यहां प्रकृति खूब मेहरबान हुई है। यही वजह है कि साल भर यहां देश और विदेश से पर्यटक सैरसपाटा करने आते रहते हैं। तो देश के इन स्थानों के बारे में भी जानिए-
मेघालय के पहाड़ और झील

मेघालय
अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो आप मेघालय जा सकते हैं. मेघालय की राजधानी शिलॉंन्ग भी काफी खूबसूरत है. कहा जाता है कि यहां की पहाड़ियां स्कॉटलैंड की याद दिलाती हैं और इसीलिए उसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. इसके अलावा यहां घूमने के लिए वॉर्ड लेक, एलिफेंट फॉल और लेडी हैदरी पार्क भी हैं जो खासे मशहूर हैं। 

कुर्ग
भारत के दक्षिण में स्थित कुर्ग खूबसूरती भी किसी जन्नत से कम नहीं है।  यह एक छोटा और खूबसूरत शहर है। यहां के खूबसूरत बाग, कॉफी की खुशबू और दूर-दूर तक हरियाली हर किसी को आकर्षित करती है। यहां ट्रेकिंग, बोटिंग और राफ्टिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

गोवा
गोवा के खूबसूरत बीचों के बारे में कौन नहीं जानता। देश में घूमने जाने के लिए यह एक अच्छी जगह है। यहां शाम के समय बीच पर समय बिताना बहुत काफी अच्छा अहसास है। गोवा जाने पर सभी बीचों के अलावा दूधसागर फॉल्स भी घूमने जा सकते हैं। 

कसोल
हिमाचल प्रदेश का गांव कसोल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अपनी खूबसूरती और शांति के चलते ये गांव इजरायली के लोगों की पसंद बना हुआ है। यहां इजरायल से इतने लोग आते हैं कि यहां के रेस्टोरेंट में इजरायली खाना भी आसानी से मिल जाता है। कसोल को छोटा इजरायल भी कहा जाता है। 

अलेप्पी की नहर में हाउसबोट का खूबसूरत नजारा

अलेप्पी
केरल के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है अलेप्पी। यहां खूबसूरत नहरें, बीच और जंगल हैं। यह इतना खूबसूरत है कि इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यहां हाउसबोट में भी घूमा जा सकता है। यहां साक्षारतादर काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं यह देश की सबसे साफ जगहों में भी शामिल रह चुका है। 

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित राज्य है जहां बहुत से बीच हैं, जहां पानी में नीला और हरा रंग नजर आता है वहीं बीच पर सफेद रंग की रेत है. लक्षद्वीप द्वीप की उत्तपत्ति प्राचीनकाल में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट से निकले लावा से हुई है।

दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग हिल स्टेशन हमेशा से टूरिस्टों को आकर्षित करता रहा है. यहां के चाय के बागानों में घूमना यहां आए टूरिस्ट काफी पसंद करते हैं. तो अगर आप कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप यहां जा सकते हैं। 

पुड्डुचेरी
घूमने जाने के लिए पुड्डुचेरी भी एक अच्छी जगह है। यहां फ्रांस की झलक नजर आती है। यहां के घरों की बनावट भी फ्रांस के घरों की तरह लगती है। यहां तमिल, तेलेगु और मलयालम भाषा ज्यादा बोली जाती है। यहां घूमने के लिए बहुत से बीच भी हैं।

No comments:

Post a Comment

मुल्क